Friday, 23 December 2016

Tips to Clear Crack Preparation of UGC NET Hindi

Hello UGC NET - Hindi Aspirants !!

So, the countdown has begun for UGC NET January 2017.
I am gonna give you very useful tips for clearing UGC NET Hindi paper(Subject Code - 20).

First, a take a look on the examination scheme:-

There shall be three papers in a day as mentioned below:

Paper 1 – Teaching & Research, Aptitude Test – Duration of 1 hour 15 minutes
Paper 2 - Subject of your choice – Duration of 1 hour 15 minutes
Paper 3 - Subject of your choice – Duration of 2 hours 30 minutes

They shall ask objective questions and the good news is there will not be NEGATIVE MARKING (Yippieeee :-))

So here are few handy tips:-
  1. Relax, focus and keep calm.
  2. Hey Hindi Students ! Some of you are really afraid of paper 1, but don't worry, you have to score atleast 40% marks. They will ask 60 questions and you have to attempt only 50 questions. Those who don't like maths, Stay focused on Syllogism, Teaching and Research Methodology.
  3. Make your own notes from text books, as many reputed books also contain false information and perhaps you don't know that you are mugging the wrong information.
  4. Don't ignore Western Poetry. Make a chart of western poets, containing name, birth year, their works, principal/theory given by them.
  5. At least one question will come from the classification of Hindi Alphabets.
  6. At least one question will come from Dalit Sahitya, make a chart on Dalit Sahitya Writers and their works/books.
  7. At least one question will come about Women Authors, so make a chart on Women Authors and their works/books, year of publication etc.

I am definitely gonna write a series and notes on it. Please share your questions/suggestions/experience in the comment section.


Wish you good luck !

Thursday, 29 September 2016

कबीर बानी

मेरे प्रिय संत कवि कबीर का अत्यन्त प्रसिद्ध पद मैं यहाँ उद्धृत कर रही हूँ, प्रयास है कि इसकी सार्थकता से पाठकों को अवगत करा पाऊँ।

मोकों कहाँ ढूंढें बन्दे, मैं तो तेरे पास में ।
ना मैं देवल न मैं मसजिद, ना काबे कैलास में ।
ना तो कौन क्रिया-कर्म में, नहीं योग बैराग में ।
खोजी होय तो तुरतै मिलिहौं, पल भर की तालास में ।
कहैं कबीर सुनो भाई साधो, सब स्वाँसों की स्वाँस में ।

भावार्थः सर्वव्यापी अनंत परमात्मा के सन्दर्भ में कबीर ने क्या शानदार और जानदार बात कही है -
ऐ इंसान! तू मुझे खुद से बाहर कहाँ ढूँढता फिर रहा है, जबकि मैं तो खुद ही तेरे अंदर बसा हुआ हूँ ।
न तो मैं देवालय/मंदिर में तुझे मिलूँगा, न मस्जिद में, न काबा और कैलास जैसे दुर्गम स्थानों पर ।
न किसी तरह के आडम्बर और कर्म कांड से तू मुझे प्राप्त सकता है, न ही योग से, न ही घर-बार छोड़ के विरक्त हो कर ।
अगर तू मुझे सच्चे दिल से खोजना चाहता है, तो मैं जल्दी ही तुझे मिल जाऊंगा और मुझे पाने में तुझे केवल क्षण भर ही लगेगा ।
कबीर कहते हैं कि सुनो साधु सज्जनों ! हर प्राणी की साँसों में परम तत्त्व बसा हुआ है ।

Wednesday, 27 July 2016

UGC NET HINDI PAPER II (SOLVED/ANSWER KEY) 10 JULY 2016 SUBJECT CODE - 20

PAPER II



1. 'ण' वर्ण का उच्चारण स्थान है :

उत्तर - 2. मूर्धा

2. आगम वे अ पुराणे, पंडित मान बहन्ति ।
पक्क सिरिफल अलि अ जिम वाहेरित भ्रमयन्ति ।।
ये काव्य पंक्तियाँ किसकी हैं ?

उत्तर - 2. कण्हपा

3. सूर समाना चंद में दहूँ किया घर एक ।
मन का चिंता तब भया कछू पुरबिला लेख ।।
इन पंक्तियों के रचनाकार हैं :

उत्तर - will update soon

4. द्वैतवाद के प्रणेता हैं :

उत्तर - 1. मध्वाचार्य

5. 'रौजतुल हकायक' के रचयिता हैं :

उत्तर - 3. नूर मुहम्मद

6. इनमें से किस कवि ने प्रबंधात्मक वीर काव्य की भी रचना की है?

उत्तर - 1. ग्वाल कवि

7. इनमें से किस कवि ने सतसई की रचना नहीं की है?

उत्तर - 4. बेनी 'प्रवीन'

8. 'भ्रमरदूत' के रचनाकार हैं :

उत्तर -1. सत्यनारायण कविरत्न

9. काम मंगल से मंडित श्रेय
सर्ग इच्छा का है परिणाम;
तिरस्कृत कर उसको तुम भूल
बनाते हो असफल भवधाम ।
उपर्युक्त काव्य पंक्तियाँ 'कामायनी' के किस सर्ग की हैं?

उत्तर - 3. श्रद्धा

10. निम्नलिखित में से जयशंकर प्रसाद का कौन-सा नाटक कल्हण की 'राजतरंगिणी' पर आधारित है?
उत्तर - 2. विशाख

11. 'मुड़ मुड़ के देखता हूँ' किसकी आत्मकथा है?

उत्तर - 1. राजेंद्र यादव

12. 'मणिकर्णिका' के लेखक हैं?

उत्तर - 3. तुलसीराम

13. 'महाकाल' उपन्यास के लेखक हैं?

उत्तर - 2. अमृतलाल नागर

14. 'कामरेड का कोट' कहानी के लेखक हैं?

उत्तर - 4. सृंजय

15. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के निम्नलिखित रूपकों में से 'भाण' कौनसा है?

उत्तर - 2. विषस्य विषमौषधम्

16. 'सूरदास जब अपने प्रिय विषय का वर्णन शुरू करते हैं तो मानो अलंकारशास्त्र हाथ जोड़कर उनके पीछे पीछे दौड़ा करता है । उपमाओं की बाढ़ आ जाती है, रूपकों की वर्षा होने लगती है ।'
उपर्युक्त कथन किस आलोचक का है?

उत्तर - will update soon

17. भरत मुनि के रस सूत्र के व्याख्याता भट्टनायक के सिद्धांत का नाम है:

उत्तर - 3. भुक्तिवाद

18. वक्रोक्ति सिद्धांत के प्रवर्तक आचार्य हैं:

उत्तर - 1. कुंतक

19. अभिव्यंजनावादी सिद्धांत के प्रवर्तक हैं:

उत्तर - 2. क्रोचे

20. 'प्रेमचंद और उनका युग' के लेखक हैं?

उत्तर - 4. रामविलास शर्मा


21. रचनाकाल की दृष्टि से निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है :
उत्तर - 3. स्वयंभू, पुष्पदंत, अद्दहमाण, हेमचन्द्र

22. जन्मकाल के अनुसार निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है :

उत्तर - 1. बिहारी, देव, भिखारीदास, पद्माकर

23. जन्मकाल की दृष्टि से निम्नलिखित कवियों का सही अनुक्रम है :

उत्तर - 1. हरिवंश राय बच्चन, नरेंद्र शर्मा, रामेश्वर शुक्ल अंचल, गोपालसिंह नेपाली

24. मैथिलीशरण गुप्त की निम्नलिखित काव्यकृतियों का सही अनुक्रम है:

उत्तर - 2. पंचवटी, साकेत, यशोधरा, द्वापर

25. प्रकाशन वर्ष की दृष्टि से निम्नलिखित काव्यकृतियों का सही अनुक्रम है:

उत्तर - will update soon

26. प्रकाशन वर्ष के अनुसार निम्नलिखित नाटकों का सही अनुक्रम है:

उत्तर - 2. नारद की वीणा, कोणार्क, अँधा कुआँ, बकरी

27. प्रकाशन वर्ष के अनुसार फणीश्वरनाथ रेणु के उपन्यासों का सही अनुक्रम है:

उत्तर - 1. परती परिकथा, दीर्घतप, जुलूस, पल्टू बाबू रोड

28. रमेशचंद्र शाह के उपन्यासों का सही अनुक्रम है:

उत्तर - 4. गोबर गणेश, किस्सा गुलाम, पूर्वापर, विनायक

29. प्रकाशन वर्ष के अनुसार उषा प्रियंवदा के उपन्यासों का सही अनुक्रम है:

उत्तर - 3. पचपन खंभे लाल दीवारें, रुकोगी नहीं राधिका, अंतर्वंशी

30. लेखन काल के अनुसार निम्नलिखित पाश्चात्य आलोचकों का सही अनुक्रम है:

उत्तर - 1. वर्ड्सवर्थ, क्रोचे, टी. एस. इलियट, आई. ए. रिचर्ड्स

31. निम्नलिखित पात्रों को सम्बद्ध काव्य ग्रंथों के साथ सुमेलित कीजिये :

1. a-ii, b-v, c-i, d-iii

32. निम्नलिखित रचनाकारों को उनके आश्रयदाता राजाओं के साथ सुमेलित कीजिये :

उत्तर- 3. a-iv, b-iii, c-ii, d-i

33. निम्नलिखित काव्यकृतियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिये :

उत्तर - 2. a-iii, b-v, c-i, d-ii

34. निम्नलिखित काव्यकृतियों को उनके कवियों के साथ सुमेलित कीजिये :

उत्तर - 4. a-iv, b-i, c-ii, d-v

35. निम्नलिखित काव्य पंक्तियों को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिये :

उत्तर - 1. a-iv, b-i, c-v, d-ii

36. जयशंकर प्रसाद के नाट्य गीतों को उनके नाटकों के
साथ सुमेलित कीजिये :

उत्तर - 3. a-iii, b-ii, c-v, d-i

37. निम्नलिखित निबंध संग्रहों को उनके लेखकों के साथ सुमेलित कीजिये :

उत्तर - 2. a-iii, b-iv, c-i, d-ii

38. निम्नलिखित उपन्यासों को उनमें चित्रित गाँवों के साथ सुमेलित कीजिये :

उत्तर - 1. a-v, b-i, c-iv, d-ii

39. निम्नलिखित संप्रदायों को उनके आचार्यों के साथ सुमेलित कीजिये :

उत्तर - 4. a-iv, b-v, c-ii, d-i

40. निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिये :

उत्तर - 2. a-iii, b-i, c-v, d-ii

40 to 50 - will update soon

For further question and answers, keep visiting this place regularly.

DISCLAIMER - This solved paper is for guidance purpose and solution presented here is tentative. For Final answer key, please wait till CBSE announces result.